{"_id":"4ca9f0d598f0ca486ca789f9a6f6d312","slug":"passengers-found-the-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को नहीं मिले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को नहीं मिले वाहन
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 08 Oct 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनावों के लिए वाहनों के अधिग्रहण हो जाने से लोगों को काफी परेशानी हुई। उन्हें वाहन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
परिवहन विभाग की सेवाएं सभी मार्गों पर नहीं हैं। कुछ मार्ग तो ऐसे हैं जिन पर डग्गामार वाहन के माध्यम से ही लोग आवागमन करते हैं। तो कई मार्गों पर निजी बस लोगों का सहारा बनती है। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए वाहनों के अधिग्रहण के चलते मार्ग पर वाहनों की संख्या काफी कम रह गई। इससे लोगों के सामने वाहनों का संकट हो गया। बस स्टेंड, चौराहों आदि पर तमाम लोग वाहनों की प्रतीक्षा करते देखे गए। लोगों को काफी मुश्किल से वाहन मिल पाए। जिन मार्गों पर रोडवेज की सेवाएं हैं वहां तो यात्रियों को अधिक दिक्कतें नहीं हुई, लेकिन जिन मार्गों पर निजी बसें चलती हैं उन मार्गों के यात्री काफी परेशान हुए। घंटो इंतजार के बाद ही वे अपने गंतव्य को जा सके।