{"_id":"68a45eb7222b6d296d03c0bc","slug":"passengers-and-officials-troubled-by-illegal-vehicles-etah-news-c-163-1-eta1001-137802-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डग्गामार वाहनों से यात्री-अधिकारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डग्गामार वाहनों से यात्री-अधिकारी परेशान
Tue, 19 Aug 2025 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 19 Aug 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। बस स्टैंड के आसपास डग्गामार वाहनों का दिनभर जमावड़ा लगा रहता है। इसके कारण परिवहन निगम को राजस्व की क्षति हो रही है और यात्री भी धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। इसको देखते हुए इन वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की ओर से अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई गई है।
हर वर्ष सैकड़ों लोगों की जान सड़क दुर्घटना में चली जाती है। इसमें सबसे अधिक मामले दोपहिया वाहनों से संबंधित होते हैं। बिना हेलमेट के ओवर स्पीड के चक्कर में यह दुर्घटनाएं होती हैं। इसके अलावा गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने, नशे में गाड़ी चलाने से भी बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं। इन सबके बीच डग्गामार वाहन भी सड़क हादसे का बड़ा कारण हैं। रोडवेज स्टैंड के सामने से छोटे-बड़े हर प्रकार के डग्गेमार वाहन भरे जाते हैं।
इसके अलावा रोडवेज के रंग से मिलती जुलती बसें भी यहां से भरी जाती हैं जिसके कारण निगम को राजस्व की हानि हो रही है। इन वाहनों में बैठकर जाने वाले यात्रियों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन से पूर्व एआरटीओ के साथ मिलकर आगरा रोड पर अभियान चलाया गया था। एक बार फिर से जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।