फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passenger vehicles are troubled by the lack of

वाहनों की कमी से परेशान रहे यात्री

Sat, 29 Aug 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 29 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Passenger vehicles are troubled by the lack of
रक्षा बंधन पर्व के मौके पर बेहतर सेवा देने के परिवहन विभाग के दावे खोखले साबित हो गए। पर्व पर विभाग यात्रियों को पर्याप्त सेवाएं नहीं दे पाया। यात्रियों को वाहनों की कमी का सामना करना पड़ा। ट्रेन एवं बसों में काफी भीड़भाड़ रही। वाहनों की यात्रियों को घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन

पर्व को लेकर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभी कासगंज बरेली रेल मार्ग पर पर्याप्त ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। सुबह के समय मात्र एक ट्रेन संचालित होती है। इसके अलावा एक ट्रेन दोपहर के समय संचालित होती है। सुबह के समय काफी संख्या में इस मार्ग के यात्री ट्रेन से रवाना हुए। इसके बाद इस मार्ग के यात्रियों का दबाव रोडवेज पर हो गया। इस मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों से बसें मिली। अन्य मार्गों पर भी विभाग पर्याप्त सेवाएं नहीं दे पाया। काफी संख्या में महिलाएं पर्व मनाने के लिए अपने मायके के लिए रवाना हुई। इन महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अन्य यात्री भी काफी परेशान हुए। बसों की छतों तक पर लोग यात्रा करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन


रास्ते में हुई यात्रियों को हुई दिक्कतें
कासगंज। बसों में भीड़ के चलते बस के चालक परिचालकों ने चौराहों पर बसों को नहीं रोका, जिससे इन स्थानों पर बसों के इंतजार में खड़े यात्रियों को काफी देर तक बसें नहीं मिल सकी। ऐसे यात्रियों के लिए प्राइवेट और डग्गामार वाहन सहारा बने। इन वाहनों के संचालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए मनमाना किराया वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed