फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   parushad parv: worship to fulfill wishes

ढोलिया ढोल रे बजाओ, आई शुभ घड़ी...

Sat, 26 Sep 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
parushad parv: worship to fulfill wishes
ढोलिया ढोल रे बजाओ, आई शुभ घड़ी, रंगमा रंगमा रंगमा रे, पंखिड़ा ओ पंखिड़ा जैसे भजनों पर झूमती श्राविकाएं। हाथ में डांडिया, लबों पर प्रभु भक्ति के सुर, मन में हिलोर लेती आस्था। कुछ ऐसे ही नजारा शुक्रवार को प्रेमनगर स्थित नसिया जैन मंदिर में देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने डांडिया नृत्य किया। पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की पूजा की गई। इस मौके पर भगवान महावीर के जयकारे भी गूंजे।
विज्ञापन

योगेंद्र कुमार जैन ने भक्तों को उत्तम त्याग धर्म का अर्थ बताया। वहीं शाम को भगवान पार्श्वनाथ की आरती हुई। इसके बाद श्राविकाओं ने डांडिया नृत्य और गरबा किया। भोपाल से आई मंजीत जैन एंड पार्टी के भजनों पर श्राविकाओं के कदम जमकर थिरके। वहीं सुबह पांच बजे श्री दिगंबर जैन वीर मंडल ने प्रभातफेरी निकाली। पुरानी बस्ती बड़ा जैन मंदिर में भक्तों ने अभिषेक पूजन किया। वहीं दोपहर को मुजफ्फनगर से आए पंडित जयकुमार जैन ने तत्वार्थ सूत्र ग्रंथ का वाचन किया।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तम त्याग धर्म के बारे में बताया जिसके पास जितनी अधिक दौलत वह धनवान, लेकिन जैन धर्म कि धारणा बिल्कुल अलग है। शहर के नेमिनाथ जिनालय, जानकीदास चौत्यालय, मोरध्वज मंदिर, अत्तार मंदिर, गोटा वाला मंदिर, शीतलनाथ मंदिर, मझराऊ मंदिर, जैन नगर पाश्र्वनाथ मंदिर समेत तमाम जिनालयों में भी पर्यूषण पर्व की धूम रही। इस मौके पर सुरेश जैन, राजेश जैन, राकेश जैन, मुनेंद्र जैन, विनय जैन, उमेश जैन, सुधीर जैन, योगेश जैन, कैलाश जैन, सुनील जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज उत्तम आंकिचन की आराधना
शनिवार को उत्तम आंकिचन धर्म की आराधना होगी। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन ने सभी से दशलक्षण धर्म का पालन करने का आह्वान किया है।
 
ध्वजारोहण 28 को
सोमवार को घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में मेला महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस मौके पर श्री दिगंबर जैन वीर मंडल द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। उद्घाटन जनपद न्यायाधीश केके शर्मा करेंगे। बबिता जैन ने बताया कि इस मौके पर दस दिन तक प्रभातफेरी में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed