{"_id":"612292188ebc3e79b90549df","slug":"party-in-mourning-bjp-leaves-for-aligarh-for-last-visit-etah-news-agr5046239123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोक में डूबी पार्टी, अंतिम दर्शन को भाजपाई अलीगढ़ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोक में डूबी पार्टी, अंतिम दर्शन को भाजपाई अलीगढ़ रवाना
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के शांति नगर आवास पर फैला सन्नाटा ।संवाद
- फोटो : ETAH
Link Copied
एटा। पूर्व मुख्यमंत्री और एटा के पूर्व सांसद कल्याण सिंह के निधन से भाजपा शोक में डूबी हुई है। पार्टी के साथ ही लोग इसे क्षेत्र के लिए भी बड़ी क्षति मान रहे हैं। काफी संख्या में भाजपाई उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली और अलीगढ़ रवाना हो गए। लोधी बाहुल्य एटा और कासगंज क्षेत्र में कल्याण सिंह का काफी प्रभाव रहा था। 2009 में एटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बाद तो वह यहां के लोगों के लिए बेहद खास और अपने हो गए थे। शनिवार रात जैसे ही उनके निधन की खबर लोगों को मिली तो वह स्तब्ध रह गए। मारहरा विधायक वीरेंद सिंह लोधी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात में ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। जबकि अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोपहर बाद अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री का शव लखनऊ से अलीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस बीच शहर के शांति नगर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पुत्र सांसद राजवीर सिंह के आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। जहां सुबह से शाम तक पार्टी के लोगों का डेरा रहता था, रविवार को वहां कोई शख्स नहीं दिख रहा था। जीटी रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर दो-चार गिने-चुने कार्यकर्ता गमगीन दुखद माहौल में शांति के साथ बैठे हुए थे। पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि अंत्येष्टि के बाद पार्टी की ओर से शोकसभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।