फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   parivartan yaatra ko bhaajapa kaaryakartaon ne kasee kamar

परिवर्तन यात्रा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

Sat, 05 Nov 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
parivartan yaatra ko bhaajapa kaaryakartaon ne kasee kamar
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन का बिगुल फूंकने निकली परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपाइयों ने कमर कस ली है। यात्रा को लेकर भाजपा के समानांतर 85 सदस्यों की विशेष टीम तैयार की र्गई है। यात्रा में पार्टी नेतृत्व की यह टीम दावेदारों और समर्थकों पर नजर रखेगी। जिले में 13 दिसंबर को मारहरा विधानसभा से परिवर्तन यात्रा दस्तक देगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी ने शनिवार को प्रदेश में चार स्थानों से परिवर्तन यात्रा का आगाज किया है। 13 दिसंबर को जिले में परिवर्तन यात्रा का आगमन होगा। पहले दिन यात्रा मारहरा और जलेसर विधानसभा में भ्रमण और जनसभा करेगी। इसके साथ ही 14 और 15 दिसंबर को एटा में विश्राम होगा। वहीं 16 दिसंबर को एटा और अलीगंज विधानसभा में जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के संयोजक पंकज चौहान ने बताया कि परिवर्तन यात्रा की तैयारियों और देखरेख के लिए 85 सदस्यों की विशेष टीम तैयार की गई है, जिसमें हर क्षेत्र में 17 सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के दौरान होने वाली जनसभाओं में टिकट के दावेदारों की परख की जाएगी। जनसभा में दावेदारों को भीड़ लानी होगी, जिसके आधार पर विशेष टीम केंद्रीय नेतृत्व को दावेदारों की रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के कई बड़े नेता भाग लेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुटने और माहौल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंच से दूर रहेंगे दावेदार
परिवर्तन यात्रा के दौरान विधानसभा क्षेत्र में होने वाली जनसभाओं के मंच से दावेदार दूर रहेंगे। इसके साथ ही मंच पर मौजूद नेताओं को दावेदार या नेता किसी भी तरह का चांदी का मुकुट, तलवार और कोई गिफ्ट नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed