फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Parents cut commotion, the siege of the principal

अभिभावकों ने काटा हंगामा, प्रधानाध्यापिका का किया घेराव

Mon, 07 Sep 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 07 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Parents cut commotion, the siege of the principal
बच्चों से पढ़ाई की जगह सफाई कार्य कराने पर सोमवार को अभिभावक भड़क गए। उन्होंने नगला किसी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। साथ ही शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका के बीच कहासुनी तक हो गई। बाद में पहुंचे कोऑडिनेटर ने मामला शांत कराया। बीएसए ने शिक्षिका का स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन

नगला किसी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और शिक्षिका के बीच काफी समय से खींचतान चली आ रही है। सहायक अध्यापिका सपना सिंह का आरोप है कि उनकी नियुक्ति विद्यालय में अप्रैल माह में हुई थी। यहां अव्यवस्थाएं हैं। आठ दिन पहले मिड-डे मील में कीड़े निकले थे। इसकी शिकायत की तो अनसुना कर दिया गया। उन्होंने प्रधानाध्यापिका गीता देवी से कहा कि बच्चों को खाना खराब दिया जा रहा है तथा उनसे अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इस पर प्रधानाध्यापिका का कहना था कि बीएसए मेरे रिश्तेदार हैं। अभिभावकों का भी आरोप है कि प्रधानाध्यापिका द्वारा बच्चों से स्कूल में पढ़ाई की जगह झाडू लगवाई जा रही है, पानी भरवाया जाता है। गंदगी को भी उठवाया जा रहा है। मिड डे मील भी सही नहीं मिल रहा। केवल चावल खिला दिए जाते हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर सोमवार को सैकड़ों अभिभावक स्कूल पहुंच गए और प्रधानाध्यापिका का घेराव कर हंगामा काटने लगे। साथ ही मांग करने लगे कि या तो स्कूल से दोनों का ट्रांसफर किया जाए या फिर बच्चों को पढ़ाई कराने के साथ उनसे काम नहीं कराया जाए। यदि ऐसा होता मिलता है तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करेंगे। कोऑर्डिनेटर के समझाने पर अभिभावक शांत हुए। प्रधानाध्यापिका गीता देवी का कहना है जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। किसी भी बच्चे से काम नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर ममता, प्रेम सिंह, राजा, पुष्पा, सुनील, अनार सिंह, पूरन सिंह, प्रेमचंद्र, सोनू, प्रमोद कुमार, विजय सिंह, मान सिंह, कैलाश आदि अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज की घटना उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी। दोनों शिक्षिकाओं में चल रहे विवाद को देखते हुए सहायक अध्यापिका सपना सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है।
- शौकीन सिंह यादव, बीएसए, एटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed