फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Para-sports to get a boost; District President and Secretary appointed.

Etah News: पैरा खेलों को मिलेगा बढ़ावा जिला अध्यक्ष-सचिव नियुक्त

Wed, 14 Oct 2026 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Para-sports to get a boost; District President and Secretary appointed.
एटा। जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल हुई है। उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिले को अस्थायी संबद्धता प्रदान की है।
विज्ञापन

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन जिले के अध्यक्ष के रूप में प्रभात लाल नॉक्स व शुभम कुमार को संगठन का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिले में पैरा खेलों के प्रचार-प्रसार और विकास के लिए संगठन को अधिकृत जिला इकाई के रूप में कार्य करने का अवसर मिलेगा। जिसके लिए जिला अध्यक्ष व सचिव को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 13 अक्तूबर को एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कविंदर चौधरी व कोषाध्यक्ष योगेश माथुर की ओर से पत्र जारी किया गया है जिससे जिला इकाई को फिलहाल अस्थायी मान्यता दी गई है। संगठन को उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पैरा खेलों को बढ़ावा देने, दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और खेल गतिविधियों के विस्तार के लिए जिला इकाई को काम करना होगा। संगठन की ओर से किए जाने वाले कार्यों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में अनुमोदन के अधीन स्थायी संबद्धता प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed