फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Panckalyank Festival preparations in full swing

पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

Thu, 18 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 18 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Panckalyank Festival preparations in full swing
शहर के कासगंज रोड स्थित वीर विमल क्षेत्र में 25 फरवरी से होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आचार्य सुंदर सागर महाराज और मुनि प्रमुख सागर महाराज के सानिध्य में पंच कल्याणक होंगे। गुरुवार को पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह अभिषेक पूजन के उपरांत धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन मुनि प्रमुख सागर महाराज ने श्रावकों को पंचकल्याणक की महत्ता के बारे बताया। उन्होंने कहा कि पंचकल्याणक पाषाण को भगवान बनाने की क्रिया है। पत्थर की प्रतिमा में मंत्रों और अनुष्ठानों द्वारा उसे पूज्य बनाया जाता है। पंचकल्याणक में तीर्थकर भगवान के जन्म से लेकर निर्वाण तक की क्रियाओं का वर्णन किया जाता है। वहीं, श्रावक भगवान के कल्याणकों का आनंद लेकर पापों का दमन करते हैं। उन्होंने कहा कि पंचकल्याणक की अनुमोदना करने मात्र से ही कई भवों तक का जीवन सुधर जाता है। आचार्य सुंदर सागर महाराज ने कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव में स्वर्ग से इंद्र आकर प्रभु की भक्ति करते हैं। ऐसी भी भक्ति का संचार जब श्रावकों में होता है, तो जीवन का कल्याण निश्चित है।
विज्ञापन

पात्रों में राजेंद्र कुमार, नंदनबाई जैन, पीयूष जैन, देवेंद्र कुमार जैन, निर्मल कुमार जैन, राजीव सुल्ली, ईशान प्रिया, आदि पात्रों को सम्मानित किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष सर्वेश जैन, महामंत्री प्रदीप जैन को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। समिति की मीडिया प्रभारी बबिता जैन ने बताया कि शुक्रवार को शहर के कासगंज रोड स्थित वीर विमल क्षेत्र में भूमि पूजन होगा। आचार्य सुंदर सागर महाराज और मुनि प्रमुख सागर महाराज के निर्देशन में भूमि की शुद्धि होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेश चंद्र जैन, महामंत्री पदम चंद्र जैन, विनय जैन, आनंद जैन, योगेश जैन, उमेश जैन, कुलदीप जैन, विपिन जैन, अनुज जैन, निर्मल जैन, अनिल जैन, संजीव जैन, विनोद प्रभा जैन, प्रियंका जैन, मंजू जैन, राजकुमारी जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed