फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Palika demolished 15 shops from railway road

पालिका ने रेलवे रोड से 15 दुकानें कराईं ध्वस्त

Wed, 29 Dec 2021 06:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Palika demolished 15 shops from railway road
अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन व भीड़ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका व प्रशासन द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें रेलवे रोड से शांति नगर मार्ग पर बनी 15 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। नगर पालिका परिषद व प्रशासन की ओर से बुधवार को दो जेसीबी के माध्यम से एक ओर बनी करीब 15 दुकानों को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने से पहले जीटी रोड से रेलवे मार्ग को बंद कर दिया गया। वहीं शांति नगर मार्ग पर जीजीआईसी की तरफ से मार्ग को बंद कर दिया गया। महिला पुलिस बल दुकानों पर बने आवास में रहने वाली महिलाओं को एक जगह सुरक्षित स्थान पर लेकर गईं। जिसके बाद दुकानों को तोड़ा गया। इस दौरान एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय व पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आए दिन जाम लगने की आ रहीं थी शिकायतें
एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि शांति नगर मार्ग पर दुकानें अवैध रूप से बनी होने के चलते रास्ता सकरा हो चुका था। जिसकी वजह से यहां पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती थी। जाम को लेकर कई बार शिकायतें आ चुकी हैं जिसे लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की लगी रही भीड़
रेलवे रोड पर अवैध दुकानों को तोड़ा जा रहा था, इसी वक्त वहां पर लोग रुककर टूटती हुई दुकानों को देखने लगे। जिससे भीड़ एकत्र हो गई और थोड़ी ही देर में जाम की स्थिति बन गई। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भीड़ को हटाने के लिए सख्ती बरतनी पड़ी।

दोनों ओर किया गया था चिह्नांकन
नगर पालिका परिषद व प्रशासन ने इससे पहले 9 दिसंबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। जिसका लोगों ने विरोध किया। इस पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने अतिक्रमण को रुकवा दिया था। इस दौरान सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण को लेकर चिह्नांकन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed