फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Paddy purchase not paid, wheat purchase from today

धान खरीद का भुगतान नहीं, आज से गेहूं खरीद

Thu, 31 Mar 2022 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchase not paid, wheat purchase from today
एटा। सरकारी धान खरीद का भुगतान अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस बीच एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को केंद्रों पर तैयारियां की गईं। जिले में एक अक्तूबर 2021 से धान की खरीद शुरू हुई थी। 31 जनवरी 2022 तक क्रय केंद्रों पर धान खरीदा गया। इस दौरान क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों से कहा गया था कि 72 घंटे में उनका भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रों पर 1466 किसानों ने धान को बेचा था। दो माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी जिले के 46 किसान ऐसे हैं, जिनका अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। वह भुगतान के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। केंद्रों पर धान खरीद में भुगतान को लेकर कमेटी का गठन किया गया था। किसानों का खाता दिखवाकर भुगतान कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद 46 किसानों का भुगतान नहीं हुआ है। उधर, 1 अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए तैयारियां कर ली र्गइं हैं। इसके लिए 72 केंद्र बनाए गए हैं। खरीद का कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed