फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   PAC route to be widened at a cost of 24.87 crore.

Etah News: पीएसी मार्ग का 24.87 करोड़ रुपये से होगा चौड़ीकरण

Sun, 04 Oct 2026 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
PAC route to be widened at a cost of 24.87 crore.
मारहरा। कस्बे से मुख्यालय जाने वाले पीएसी मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने को शासन ने 24.87 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। वर्तमान में 18 किमी लंबे मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर है। जर्जर सड़क पर वाहनों का लोड बढ़ने पर इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक वीरेंद्र लोधी की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क के चौड़ीकरण को 24.87 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। बजट स्वीकृत होते ही पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद ओरनी, मेंहनी, रतनपुर, हजारा नहर पुल, अखतौली, नयाबांस सहित अनेक गांव को सुविधा रहेगी। इस मार्ग का कई बार निर्माण एवं मरम्मत कराया गया, लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण सड़क जल्द ही जर्जर हो जाती थी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने पहल कर इसका चौड़ीकरण कराया है।
विज्ञापन

विधायक वीरेंद्र लोधी ने कहा वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इससे पहले मरथरा से मिरहची-मारहरा होते हुए मोहनपुरा मार्ग का चौड़ीकरण करा चुके हैं, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके अलावा क्षेत्र के कई सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है, कुछ सड़क का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शासन से बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर पीएसी मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। -आदर्श वर्मा, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed