{"_id":"56f81ada4f1c1ba457f14d28","slug":"paanch-histreesheetaron-ko-jeeaarapee-ke-paas-nahin-rikaard","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हिस्ट्रीशीटरों का जीआरपी के पास नहीं रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हिस्ट्रीशीटरों का जीआरपी के पास नहीं रिकार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
जीआरपी एसपी का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीआरपी के पास अपराधियों का लेखा जोखा ही नहीं है। पांच हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बारे में कोई जानकारी उनके नहीं है। इसका खुलासा जीआरपी एसपी के रविवार को किए निरीक्षण के दौरान हुआ।
जीआरपी एसपी एन कोलांची निरीक्षण करने जीआरपी थाने पहुंचे। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर की जानकारी मांगी तो जीआरपी के पास इसका कोई रिकार्ड नहीं दिखा सकी। पांच अपराधियों के संबंध में पुलिस को पता ही नहीं है कि वो इस समय कहां रह रहे हैं और किस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। यही नहीं 13 अपराधी अभी भी सक्रिय हैं। इस स्थिति को एसपी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने थाना प्रभारी को इन अपराधियों के बारे में पूरा ब्योरा इकट्ठा करने के निर्देश दिए। मुकदमों के निस्तारण की स्थिति के बार में भी पूछा। उन्होंने थाने की मैस, साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक का भी निरीक्षण किया। प्लेटफार्म पर स्थित बुक स्टॉल पर कुछ पुस्तक भी देखीं। इस दौरान थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल मौजूद रहे।