फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   other persons do the last ceremany due to corona

कोरोना कर्फ्यू में बेगाने हुए अपने, कराया अंतिम संस्कार

Sun, 25 Apr 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
other persons do the last ceremany due to corona
एटा। कोरोना काल में मजबूरियों के कारण लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वहीं बेगाने अपने बनकर सामने आ रहे हैं। शहर के अशोक नगर की रहने वाली एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मौत की आशंका और कोरोना कर्फ्यू के चलते बेहद कम लोग पहुुंचे। ऐसे में संस्कार मानव सेवा समिति के सदस्यों ने मानवता को जिंदा रखा और अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

करीब 60 वर्षीय महिला की मौत शुक्रवार रात में हुई।
उसका इकलौता पुत्र एक ठेल पर नौकरी करता है। शनिवार को कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया। दो-चार मिलने वाले ही घर पहुंचे और दूर से सांत्वना देकर लौट गए। अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए जहां पर्याप्त लोग नहीं थे तो घर में आर्थिक समस्या भी थी। शनिवार को बाजार बंद होने के कारण पुत्र को कहीं से कर्ज भी नहीं मिला। किसी तरह खबर मिली तो संस्कार मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अमित चौहान सर्राफ व कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश ठेकेदार अन्य सदस्यों को लेकर पहुंच गए। अर्थी तैयार कराकर शव को सम्माजनक तरीके से श्मसान भूमि पहुंचाया। वहां हिंदू रीति-रिवाज के साथ दाह संस्कार कराया। अमित चौहान ने बताया कि कोरोना काल के चलते इस तरह की समस्याएं आ रही हैं। समिति जरूरतमंदों को मदद उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन

-----------------
...यहां अपनों ने भी छोड़ा साथ
बागवाला क्षेत्र के गांव सिंहपुर में कोविड संक्रमित युवक की मौत के बाद अपनों ने भी साथ छोड़ दिया। यह युवक बागवाला स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती था। हालत बिगड़ने पर उसे शुक्रवार शाम आगरा रेफर किया गया। रास्ते में मौत हो गई तो रात के समय कर्मचारी शव को लेकर गांव पहुंचे। बागवाला थाना प्रभारी रामकेश सिंह राजपूत ने बताया कि परिजन और ग्रामवासी शव को एंबुलेंस से उतारने में कतरा रहे थे। बाद में पुलिस ने पहुंचकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed