फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Order for action against the principal and secretary of embezzlement

गबन के आरोपी प्रधान व सचिव पर कार्रवाई के आदेश

Fri, 26 Feb 2021 06:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Order for action against the principal and secretary of embezzlement
एटा। ग्राम पंचायत जिरसिमी के ग्राम श्रीकरा में प्रधान व सचिव द्वारा विकास कार्यों में गबन किया गया है। इसे लेकर शिकायत की गई। जांच के बाद मामला कमिश्नर के पास पहुंच गया। कमिश्नर गौरव दयाल ने अब जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत जिरसिमी के ग्राम प्रधान कप्तान सिंह व सचिव राघवेंद्र मिश्रा ने गांव श्रीकरा में विकास कार्य के नाम पर मिलीभगत से करीब 4 लाख रुपये से अधिक वर्ष 2018 में गबन किया था। इस मामले में कमिश्नर अलीगढ़ गौरव दयाल की ओर से कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे। गंभीर प्रकरण को लेकर शिकायतकर्ता ने पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की शरण लीं, कोर्ट ने तत्कालीन जिलाधिकारी अमित किशोर को जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उसके बाद भी चार माह तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब फिर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में मामला पहुंचा और कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन जिलाधिकारी ईश्वरी प्रसाद ने जांच के लिए त्रिसदस्यीय टीम का गठन किया। कमिश्नर का आदेश मिलने के बाद डीएम डॉ. विभा चहल की ओर से दोषी प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed