{"_id":"61feb448fa05a77bd97f1892","slug":"opinion-sought-from-parents-to-open-school-etah-news-agr5233902155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय खोलने के लिए अभिभावकों से मांगी गई राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय खोलने के लिए अभिभावकों से मांगी गई राय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना के चलते विद्यालयों को बंद किया गया है। अब शासन अभिभावकों से विद्यालय खोलने के लिए राय मांग रहा है। 90 फीसदी अभिभावकों ने कोविड नियमों के तहत विद्यालय खोलने की अनुमति दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को पत्र भी भेजे गए हैं। पत्र भेजकर तमाम विद्यालयों ने अभिभावकों की बात को रखा है।
माध्यमिक विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन प्रारंभ किए जाने के लिए अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और अन्य से शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय द्वारा राय मांगी गई। इसी के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले भर के विद्यालय संचालकों को पत्र भेजकर अभिभावकों की राय लिखित में उपलब्ध कराने को कहा तो तमाम विद्यालयों ने अभिभावकों के माध्यम से विद्यालय कोविड नियमों के तहत खोलने की मांग रखी है।
90 फीसदी अभिभावक चाहते हैं कि बच्चों की पिछड़ रही पढ़ाई को ध्यान मेेेें रखकर अब विद्यालयों को खोला जाए। लिमरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं के 90 फीसदी अभिभावकों ने विद्यालय खोलने का आह्वान किया है। वहीं ट्यूलिप पब्लिक स्कूल, मारहरा पब्लिक स्कूल, श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एटा, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेंड्री स्कूल एटा, जनता इंटर कॉलेज अवागढ़, श्रीगांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज जैथरा आदि विद्यालयों ने भौतिक पठन-पाठन के लिए अभिभावकों की राय भेजी है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि भौतिक पठन-पाठन को लेकर शासन की ओर से विद्यालय और अभिभावकों से राय मांगी गई। 90 फीसदी की राय कोविड नियमों का पालन करते हुए विद्यालय खोले जाने के लिए कहा गया है। शासन को अभिभावकों की राय भेजी जा रही है।