फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Operation of animal ambulances stalled, employees not yet found

Etah News: पशु एंबुलेंसों का संचालन ठप, अब तक नहीं मिले कर्मचारी

Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Operation of animal ambulances stalled, employees not yet found
एटा। पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से एंबुलेंसों की सुविधा दी गई है। जिले में 5 नई और 2 पुरानी एंबुलेंसों का संचालन होना है, लेकिन कर्मचारियों के अभाव में सेवाएं ठप पड़ीं हैं। बीमार पशुओं की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच रही है। शासन की ओर से पूरे प्रदेश में 26 मार्च को नई एंबुलेंस भेजी गई थीं। इनमें से जिले के हिस्से में 5 एंबुलेंस आईं। इससे पहले 2 एंबुलेंसों को भेजा जा चुका था। इन एंबुलेंसों के संचालन की जिम्मेदारी शासन स्तर से पशुपतिनाथ प्राइवेट लिमिटेड संस्था को सौंपी गई। इसके साथ ही पशुपालकों को कंट्रोल रूम नंबर 1962 दिया गया है। ताकि गंभीर हालत में पशुओं के होने पर नंबर डायल करके एंबुलेंस सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

लेकिन 25 दिन बीतने के बाद भी सेवाओं का संचालन कार्यदायी संस्था की ओर से नहीं किया जा गया है। जबकि कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी भी पशुपति नाथ संस्था की है। क्षेत्रीय कंट्रोल रूम आगरा में बनाया गया है। यहां पर अब तक सेवाएं सुचारू नहीं हो सकी है। इसकी वजह से पशुपालक सीधे सीवीओ कार्यालय अथवा चिकित्सकों से शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस पर एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और चालक को तैनात किया गया है। इनको कार्यदायी संस्था की ओर से अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं। प्रचार-प्रसार होने के चलते पशुपालक एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर कॉल करते हैं। लेकिन सेवाएं नहीं मिल रही हैं, इसकी शिकायतें विभाग में आ रही हैं। इसको लेकर पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed