फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   OPD is full of people suffering from fever, vomiting and diarrhea

Etah News: ओपीडी में बुखार व उल्टी-दस्त वालों की भरमार

Mon, 26 May 2025 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 26 May 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
OPD is full of people suffering from fever, vomiting and diarrhea
एटा। मौसम का मिजाज बदलते ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुली तो 2300 से अधिक मरीज आए। इनमें बुखार, उल्टी-दस्त वालों की भरमार रही।
विज्ञापन

सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह आठ बजे से ही पर्चे बनना शुरू हो गए थे। यहां पर मरीज व तीमारदारों की लंबी कतार लगी हुई थी। लोग अपनी बीमारी से संबंधित चिकित्सकों को खोजते नजर आ रहे थे। ओपीडी में 2300 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए। मेडिसिन विभाग में 850 से अधिक मरीजों को देखा गया। यहां मरीजों का परीक्षण कर रहे डॉ. कासिफ ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से ज्यादातर लोगों को बुखार और उल्टी-दस्त की समस्या आ रही है। वहीं, कुछ मरीजों को ब्लड प्रेशर की भी दिक्कत हो रही है। बुखार के मरीजों की लक्षणों के आधार पर डेंगू व मलेरिया की जांच भी कराई जा रही हैं। हालांकि अभी तक कोई भी मरीज डेंगू या मलेरिया पॉजिटिव नहीं मिला है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
खुली रखी हुई चीजों का सेवन न करें।
फल व हरी सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें।
तले व अधिक मसालेदार व्यंजनों का सेवन न करें।
भोजन में सलाद की मात्रा बढ़ाएं।
मौसमी फलों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed