फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Onion prices rose to Rs 80 a kg

80 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम

Thu, 20 Aug 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 20 Aug 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
Onion prices rose to Rs 80 a kg
बीते सप्ताह से अंधाधुंध बढ़ रहे प्याज के दाम अब घर का बजट बिगाड़ रहे हैं। मंडी व्यापारियों की मानें तो जिले में दूसरे प्रांतों से प्याज की रैक आ रही है, जिसके चलते प्याज महंगी हुई है। कुछ सप्ताह पूर्व जो प्याज 20 रुपये किलो थी, वो 60-70 रुपये किलो तक बिक रही है। अचानक महंगी हुई प्याज को खरीदने से लोग अब गुरेज भी करने लगे हैं।  
विज्ञापन

जिले में मई-जून में हुई बारिश के बाद जिले के किसानों की प्याज खराब हो गई थी। इसके चलते शहर की मंडी में महाराष्ट्र, गुजरात से प्याज आ रहा है। मंडी व्यापारियों की मानें तो बाहर से स्थानीय मंडी में हर दिन औसतन 10 गाड़ियां (प्रति गाड़ी 20 टन प्याज) आ रही है। इसके बाद भी मंडी में प्याज का स्टॉक नहीं है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक अभी प्याज के दामों में कमी आने वाली नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि एक माह पूर्व जिले और कस्बा के बाजारों में 15-20 रुपया प्रति किलोग्राम के भाव बिकने वाली प्याज अब 60-70 रुपये किलो बिक रही है। बुधवार को 80 रुपया प्रति किलो भाव सुनकर तो गृहणियां परेशान हो गईं।सब्जी विक्रेता फीरोज का कहना है कि प्याज की बढ़ती हुई कीमतें अभी नहीं रुक पाएंगी। क्योंकि मंडी में प्याज की कमी के चलते एक सप्ताह में प्याज के भाव 120 रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक मुनाफाखोरी में भी बढ़ रहे दाम
फिलहाल गुजरात और महाराष्ट्र में प्याज की कीमत 35-36 सौ रुपये क्विंटल है। यहां आते-आते इसकी कीमत खर्चा लगाकर चार हजार के आसपास बनती है। जिसे मंडी व्यापारी फुटकर विक्रेताओं को पांच हजार से 55 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रहे हैं। इसके बाद फुटकर विक्रेता इसे 70-80 रुपये प्रति किग्रा बेच रहे हैं।
 
 
हर रसोई में प्याज की अत्यधिक जरूरत रहती है। सब्जी के अलावा प्याज की सलाद में भी जरूरत बन गई है। इसलिए सभी अमीर और गरीब की रसोई का ध्यान रखते हुए सरकार को जल्द प्याज के भावों पर अंकुश लगाना होगा।
- शिल्पी गुप्ता, गृहणी
 
बिना प्याज के सब्जी और दालों का स्वाद भी बिगड़ रहा है। बढ़े दामों की वजह से रसोई का बजट भी गड़बड़ा रहा है। सरकार को चाहिए कि वो बढ़े हुए दामों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

- पूनम वर्मा, गृहणी
 

प्याज का स्टॉक न होने की वजह से इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। फिलहाल जिले में प्याज की आवक दूसरे प्रांतों से हो रही है। इसके दाम कम होने की उम्मीद नहीं है।
- उमेश गुप्ता, मंडी व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed