फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One thousand empty reapers of nourishment found in the garbage in Etah

Etah News: कूड़े के ढेर में मिले पुष्टाहार के एक हजार खाली रेपर, चेयरमैन ने डीएम से की शिकायत

Sun, 31 Jul 2022 10:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 10:34 AM IST
सार

निधौली कलां की सीडीपीओ सोनी का कहना है कि मार्च माह का राशन वितरण 15 जुलाई को किया गया है। लेकिन संदेह इस बात का है जब रेपरों पर पैकिंग तिथि 15 जुलाई की है तो उसी दिन राशन कैसे वितरित हो सकता है।

विज्ञापन
One thousand empty reapers of nourishment found in the garbage in Etah
कलक्ट्रेट पर रेपर दिखाते निधौलीकलां चेयरमैन - फोटो : ETAH

विस्तार

एटा के निधौली कलां कस्बे में बच्चों और गर्भवतियों को बांटे जाने वाले पुष्टाहार के करीब एक हजार खाली रेपर कूड़े के ढेर में मिले। रैपर को उठाकर शिकायत करने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन कलक्ट्रेट पहुंच गए। शनिवार को सुबह नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों द्वारा हलवाई चौक पर सफाई की जा रही थी। उसी दौरान कर्मचारियों को करीब एक हजार दाल के रेपर और 20 रिफाइंड के रेपर पड़े मिले। 
विज्ञापन


दाल के रेपरों पर निर्माण तिथि मार्च 2022 और रिफाइंड के रेपरों पर जुलाई 2022 पड़ी हुई थी। कर्मचारियों ने सूचना चेयरमैन देवलाल लोधी को दी। चेयरमैन ने सभी रेपर को उठवा लिए। कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल को मामले की जानकारी दी। घोटाले का शक जताते हुए विभागीय अधिकारियों पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

15 जुलाई को हुआ राशन वितरण 

निधौली कलां की सीडीपीओ सोनी का कहना है कि मार्च माह का राशन वितरण 15 जुलाई को किया गया है। लेकिन संदेह इस बात का है जब रेपरों पर पैकिंग तिथि 15 जुलाई की है तो उसी दिन राशन कैसे वितरित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि को जो रेपर मिले हैं, उस पर

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि रेपरों पर  तिथि जुलाई की है। उस पैकिंग से मार्च माह का राशन वितरण किया गया है। अगर मार्च माह की पैकिंग का रिफाइंड लाभार्थी को देंगे वह जुलाई माह में एक्सपायरी हो जाएगा। हो सकता है सफाई के दौरान रेपर एक जगह एकत्रित किए गए हों।

चेयरमैन ने बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचकर कराई गिनती

निधौली कलां। कलक्ट्रेट से लौटने के बाद चेयरमैन बाल विकास परियोजना कार्यालय पर पहुंचे। वहां रखे स्टॉक में दाल, रिफाइंड आदि पैकेटों की गिनती कराई। कहा कि जो भी इस घपले में शामिल हैं, उनके नाम उजागर कर सख्त कार्रवाई कराएंगे। डीपीओ संजय कुमार, सीडीपीओ सोनू कुशवाह, सुपरवाइजर रेनू वाथम मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed