फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One person died and five were injured in separate road accidents in Etah

Etah News: सड़क हादसों में एक की मौत... जबकि पांच लोग घायल, हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर

Sat, 14 Sep 2024 04:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 04:20 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
One person died and five were injured in separate road accidents in Etah
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में अवागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात मोपेड सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते एक युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम एटा-आगरा मार्ग पर स्थित चुरथरा चौराहे के समीप सड़क हादसा हो गया। मोपेड में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते उस पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि घायल युवक का नाम मुन्नालाल निवासी शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद बताया जा रहा है। शीतलपुर निवासी अभय ने बताया कि मेरे मौसा बहार सिंह और मौसेरा भाई सुधीर की बाइक शहर में रामदरबार के सामने दूसरी बाइक से टकरा गई। इसके चलते दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। इनके अलावा योगेश निवासी नंदगांव कोतवाली देहात, प्रवीन निवासी दिनेश नगर कोतवाली नगर घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed