{"_id":"61f68deea3417f626c61bb22","slug":"one-killed-two-injured-due-to-tempo-collision-etah-news-agr5227555116","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर के पास शनिवार रात टैंपों की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर किया गया है। अन्य हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं।
जिला कासगंज थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला कोठी निवासी दीपेंद्र कुमार (22) की हादसे में मौत हुई है। साथी भीकम सिंह और सौरभ घायल हुए हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे एटा से घर लौट रहे थे। सड़क किनारे लघुशंका के लिए रुके, तभी टैंपों ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां दीपेंद्र की मौत हो गई।
वहीं थाना मारहरा क्षेत्र स्थित गांव सिरसाबदन में दो बाइकों की भिड़ंत में पप्पू सिंह व प्रदीप कुमार निवासी खैमगढ़ी थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस घायल हुए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि अन्य हादसे में शिवकुमार निवासी जिन्हैरा को अज्ञात वाहन ने कस्बा मिरहची के पास टक्कर मारकर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलज में उसका इलाज चल रहा है।