फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One killed, seven injured in tractor-magic collision

ट्रैक्टर व मैजिक की भिड़ंत में एक की मौत, सात घायल

Sun, 21 Nov 2021 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
One killed, seven injured in tractor-magic collision
एटा/अवागढ़। एटा-आगरा मार्ग पर चुरथरा के पास ट्रैक्टर व मैजिक की भिड़ंत हो गई। इसमें कासगंज निवासी एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। जबकि इलाज के दौरान आगरा में मैजिक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कासगंज के बाल्मीक बस्ती निवासी अनीता (55), सुनील (49), किरन (35), नेहा (17), शिवम (22), अंगूरी देवी (55), लवजीत (35) चालक प्रेमकिशोर (60) मैजिक गाड़ी से शनिवार सुबह आगरा में यमुना घाट पर पूजा करने गए थे। यहां से देर शाम वह लौट रहे थे।
विज्ञापन

गाड़ी अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चुरथरा के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे एक ईंटो से लदे ट्रैक्टर से उनकी भिड़ंत हो गई। इसमें मैजिक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से सभी को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान प्रेम किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर गाड़ी ले गए थे आगरा
सुनील के परिजनों ने बताया वह मैजिक गाड़ी को किराए पर आगरा ले गए थे। गाड़ी प्रेम किशोर की थी। वही इसको चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed