फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One died while two were injured when bike collided with electric pole in Etah

Etah: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत... ताऊ व तहेरा भाई घायल; बहन के लिए रिश्ता देखकर लौट रहे थे घर

Sat, 27 Jan 2024 08:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 08:43 PM IST
सार

एटा में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि ताऊ व तहेरा भाई घायल हो गए। मृतक बहन के लिए रिश्ता देखकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन
One died while two were injured when bike collided with electric pole in Etah
आकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि ताऊ व तहेरा भाई घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से ताऊ को आगरा रेफर किया गया है। हादसा जलेसर थाना क्षेत्र में निधौली रोड स्थित आईटीआई के पास हुआ।

विज्ञापन


थाना बागवाला क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी आकाश (18) साल की हादसे में मौत हुई है। जबकि ताऊ सुरेश और ताऊ का लड़का मनवीर घायल हुए हैं। घायल मनवीर ने बताया कि तीनों लोग बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। आईटीआई के पास मोड़ होने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में तीनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां आकाश को मृत घोषित कर दिया। बताया कि बहन पूजा के लिए रिश्ता देखने जलेसर क्षेत्र में गए थे। वहां से लौटकर आते समय हादसा हुआ। पिता की हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हादसा विद्युत खंभे से बाइक टकराने के चलते हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य हादसों में घायल नवीन कुमार निवासी सकतपुर थाना सकीट, मोहित निवासी सिलामई कासगंज और संजय निवासी पिपैहरा थाना जैथरा को मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया गया है। तीनों अलग-अलग हादसों में घायल हुए हैं।

तीन बहनों के बीच इकलौता था आकाश

तहेरे भाई मनवीर ने बताया कि आकाश तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। सबसे बड़ी बहन रजनी है, इससे छोटा आकाश, कविता और रूबी हैं। इकलौते भाई की मौत से पूरा परिवार गम में डूबा है। गांव में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed