फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One dead, three injured while laying private power line.

Etah News: निजी विद्युत लाइन डालते समय एक की मौत, 3 घायल

Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 25 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
One dead, three injured while laying private power line.
अवागढ़। गांव नगला दर्शन में निजी नलकूप तक विद्युत लाइन डालते समय 4 लोग करंट की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचाया गया। इसमें से एक की हालत को गंभीर देखते मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप ने बताया कि अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला दर्शन में बृहस्पतिवार को सोनू यादव के खेत पर लगे निजी नलकूप तक विद्युत लाइन डाली जा रही थी। तार जोड़ने का काम लाइनमेन अनुज, भीकमपाल उर्फ भारत, कन्हई और भूरी सिंह कर रहे थे। उसी समय तारों में अचानक से करंट दौड़ गया। करंट लगने से चारों लोग बुरी तरह से झुसल गए।
विज्ञापन

जब तक विद्युत आपूर्ति बंद हुई और लोग पास पहुंचे तब तक भीकमपाल (45) निवासी नगला दर्शन की मौत हो चुकी थी। वहीं, अन्य तीनों लोग गंभीर रूप से घायल पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचाया। यहां से अनुज की हालत को नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed