फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   one dead in road accident

जिम जा रहे बाइक सवार युवक को टेंपो ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 06 Mar 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident
मृतक गौरव गुप्ता फाइल फोटो - फोटो : ETAH
बाइक से जिम जा रहे युवक को मैजिक ने शनिवार सुबह करीब सात बजे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद अलग-अलग हादसों में एक चिकित्सक सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। दो को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसौलिया के पास शनिवार सुबह सात बजे मैजिक की टक्कर से बाइक सवार सौरभ गुप्ता (31) गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि सौरभ प्रतिदिन बाइक से कस्बा जैथरा स्थित एक जिम पर जाता था, शनिवार को भी बाइक से जिम जाते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली नगर आगरा रोड स्थित ईशन नदी के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार जयप्रकाश निवासी सैलार और बाइक सवार विशेष कुमार निवासी गांव बहादुरगढ़ घायल हो गए। जयप्रकाश को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। कोतवाली नगर जीटी रोड स्थित टीवीएस एजेंसी के पास ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार चिकित्सक वीरेंद्र सिंह निवासी सीएस कॉलेज पीएसी छावनी घायल हो गए। उनका एक कान कट गया। दूसरा में चोट लग गई। उन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइकों की भिड़ंत में यहां के निवासी पुष्पेंद्र कुमार और सूबेदार सिंह घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed