फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   On the third day of Navratri, wish for happiness and peace from Mother Chandraghanta

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा से की सुख-शांति की कामना

Mon, 04 Apr 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the third day of Navratri, wish for happiness and peace from Mother Chandraghanta
होली मोहल्ला स्थित माता मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। - फोटो : ETAH
एटा। शहर के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा कर सुख-शांति की कामना की। तड़के से सुबह करीब 8 बजे तक भक्तों की संख्या अधिक रही। माता पथवारी और काली मंदिर में भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर में ठंडी सड़क स्थित माता पथवारी मंदिर, काली मंदिर और संतोषी माता मंदिरों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। महिला-पुरुष सहित बालक-बालिकाएं भी पूजा की थाल लेकर मंदिर पहुंच रहे थे। वहीं ठंडी सड़क पर मंदिरों के सामने लगी पूजा सामग्री आदि की दुकानों पर खरीदारी भी की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा होली मोहल्ला स्थित माता शीतला देवी, जीटी रोड पर मां जनता दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भी भक्त पूजा करने के लिए पहुंचे।
तीन सौ साल पुराना है मां शीतला देवी मंदिर
शहर के होली मोहल्ला स्थित मां शीतला देवी का मंदिर करीब तीन सौ साल पुराना है। यहां के पुजारी राजबहादुर ने बताया कि साल 1984 में कुछ लोगों ने मंदिर स्थल पर कब्जा करने का प्रयास किया था। तो भक्तों ने मामले को प्रशासन तक पहुंचाया। जिसके बाद मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल कराई गई। फर्श का निर्माण कराया और पत्थर की नौ देवियों की आकृति के पीतल के मुखौटे स्थापित कराए। माता शीतला देवी की विशाल मूर्ति की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर भर के श्रद्धालुओं में मंदिर को लेकर काफी आस्था है। पुजारी बताते हैं कि यह मंदिर सिद्धपीठ है। माता शीतला नगर देवी के रूप में विख्यात है। पूरे शहर के लोग मनोकामना पूर्ति के लिए सैकड़ों की संख्या में मां के चरणों में सिर झुकाने आते हैं। शीतला मां मंदिर में माता के नौ विग्रह काफी पहले स्थापित हुए, जो आज भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के अलावा होली के बाद बासोड़ा पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ यहां लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed