{"_id":"fb4191e23f4c3c109f9d265ba759e9c9","slug":"on-receiving-instructions-to-remove-drawbacks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमियां मिलने पर दूर करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमियां मिलने पर दूर करने के दिए निर्देश
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी अरविंद नारायण मिश्र ने मंगलवार की सायं राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत शीतलपुर ब्लॉक के गांव भागपुर बरौली में जल निगम द्वारा निर्मित पानी की टंकी एवं मलावन में बने नए प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सचिव को बताया गया कि भागपुर बरौली में जल निगम द्वारा 90 लाख की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया गया है। टंकी बनी हुई मिली, टंकी के संचालन के लिए आपरेटर की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीणों को पानी की समस्या न हो। गांव में 117 लोगों के पास पानी का कनेक्शन था, एक घर में एक ही कनेक्शन दिया गया है। ग्रामीणों से सचिव ने पूछताछ भी की। ग्रामीणों ने बताया कि कोई समस्या नहीं है, पानी समय से मिल रहा है। सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से लिया जाए। इसके बाद उन्होंने थाना मलावन में पुलिस आवास निर्माण निगम द्वारा बनाई गई नवीन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। जहां कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीडीओ साहब सिंह, डीडीओ राधेश्याम, पीडी केके वैश्य, अधिशासी अभियंता जल निगम आदि अधिकारी मौजूद थे।