फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   On National Lok Adalat 21, administration of justice engaged in campaigning

Etah News: राष्ट्रीय लोक अदालत 21 को, प्रचार में जुटा न्याय प्रशासन

Mon, 15 May 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
On National Lok Adalat 21, administration of justice engaged in campaigning
एटा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई को किया जाएगा। इसकी तैयारियों में न्याय प्रशसन जुटा हुआ है। सोमवार को जनपद न्यायालय परिसर और मुख्य द्वारों पर प्रचार के लिए पोस्टर लगाए गए। वहीं वादकारियों पर सम्मन नोटिसों की तामीली पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन



सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय के कार्मिकों ने समूचे न्यायालय परिसर में स्लोगन लिखे हुए पोस्टर लगाए। जनपद न्यायाधीश अनुपम कुमार के निर्देशन में अपर जिला जज नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत नरेंद्र कुमार सिंह एवं सचिव हिमांशु कुमार सिंह द्वारा तैयारियों को परखा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं अदालतों से सुलह के मामलों के लिए समन तामीला पर बल दिया जा रहा है। इस काम में बैंकों, नगर पालिकाओं को भी निर्देशित किया गया है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के रिकवरी मामलों के साथ टैक्स से जुड़े विभिन्न विभागों के मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed