फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old man sleeping in the verandah was crushed to death by a tractor

बरामदे में सो रहे वृद्ध की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

Sun, 27 Feb 2022 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Old man sleeping in the verandah was crushed to death by a tractor
मृतक सुरेश चंद्र। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत 60 वर्षीय एक वृद्ध के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। उनके पुत्र ने अज्ञात लोगों पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम हाउस पर रोहिना निवासी जय सिंह ने बताया कि शनिवार रात उसके 60 वर्षीय पिता सुरेश चंद्र घर में बने बरामदे में सो रहे थे। जबकि उसका ट्रैक्टर दरवाजे के सामने खड़ा था। रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर बरामदे में पिता के ऊपर चढ़ा दिया।
विज्ञापन

उसने बताया कि ट्रैक्टर की आवाज सुन छोटा भाई धनीराम वहां पहुंचा तो देखा कि ट्रैक्टर के आगे के पहिये चारपाई पर थे। जबकि पिता पीछे के पहिए से दबे पड़े थे। उसने अन्य भाइयों को बुलाया और पिता को निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टाया दुर्घटना प्रतीत हो रही है। परिजन ने हत्या की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed