{"_id":"60744a458ebc3ed8312d4595","slug":"old-man-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-etah-news-agr4882612106","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के एक गांव में वृद्धा की संदिग्ध हालात में रविवार की देर शाम मौत हो गई। इसके बाद वृद्धा के छोटे पुत्र ने अपने ही भाइयों पर हत्या करने का शक जाहिर कर पुलिस उच्चाधिकारियों को फोन कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला पीता निवासी कटोरी देवी (71) की रविवार की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर एटा शहर में रह रहा छोटा पुत्र संजय सोनी गांव पहुंचा तो शरीर पर खून होने के चलते हत्या करने की आशंका जाहिर की गई। संजय सोनी ने अपने भाई रमेश चंद्र और अशोक कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी उदय शंकर सिंह को फोन किया गया।
इसके बाद पुलिस हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ सकीट कमलेश त्रिवेदी ने बताया है कि मृतका के पुत्र संजय सोनी ने उच्चाधिकारियों को फोन करके हत्या होने का आरोप लगाया था। इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया है। वहीं चिकित्सकों ने वृद्धा की कोरोना जांच कराई है और रिपोर्ट आने तक पोस्टमार्टम को रोक दिया है।