{"_id":"615b3a2f8ebc3e6248567d47","slug":"old-man-dies-of-fever-in-etah-etah-news-agr510279333","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से वृद्ध की मौत, आठ भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से वृद्ध की मौत, आठ भर्ती
विज्ञापन
एटा। अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पुवायां में बुखार से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि मेडिकल कॉलेज में सोमवार को आठ बुखार पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 32 डेंगू संभावित मरीजों की सोमवार को एलाइजा जांच कराई गई। इनमें से चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
बिल्सड़ पुवायां निवासी श्याम सुंदर (85) को पांच दिन पहले बुखार आया। परिजनों ने बताया कि गांव में ही चिकित्सक से उनका उपचार शुरू करा दिया। जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। वहीं सोमवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बसुंधरा निवासी बुखार पीड़ित डौली पहुंची। उसकी मां कमलेश ने बताया कि पुत्री को दस दिन से बुखार आ रहा है। उसे शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से रविवार को घर ले गए। इस दौरान हालत बिगड़ी तो उसे लेकर यहां आए हैं। चिकित्सकों ने उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया है। वहीं अलग-अलग गांव से सात अन्य व्यक्तियों को भर्ती किया गया।
अब पुन्हैरा व बारा समसपुर में फैला बुखार
एटा। जलेसर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बुखार का प्रकोप है। अब गांव पुन्हैरा व बारा समसपुर को इसने निशाना बनाया है। यहां कई लोग बुुखार से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सकों के यहां डेंगू की पुष्टि भी हुई है। इसे लेकर लोग चिंतित हैं। सोमवार को दोनों गांव में स्वास्थ्य टीमों ने कैंप लगाया। गांव पुन्हैरा व बारा समसपुर में 100 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। जहां बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच कार्ड से की गई। इस दौरान डॉ. विक्रम शर्मा ने लोगों को कूलर व घरों में फ्रिज साफ रखने की सलाह दी। संवाद