फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old man dies in road accident, injured succumbed during treatment

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Mon, 12 Apr 2021 06:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in road accident, injured succumbed during treatment
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र में सोमवार को कार की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार वृद्ध की इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थाना निधौलीकलां क्षेत्र स्थित गांव सौरखा भट्टा के पास बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार वृद्ध ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड़ दिया है। जबकि अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव कुरामई निवासी बाइक सवार दौलतराम (60) पुुत्र गीतम सिंह को सोमवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के पास ही कार ने टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन जिला अस्पताल कासगंज लेकर पहुंचे, यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ पहुुंचते-पहुंचते वृद्ध की मौत हो गई। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी निरोत्तम सिंह (60) पुत्र बाबूूराम रविवार की देर रात आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि रविवार की दोपहर बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे, इनको जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया था। आगरा में इलाज के दौरान देररात मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को खबर देकर शव पोस्टमार्टम कराने के लिए लेकर जिला अस्पताल आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर स्थित रेलवे पुल टीवीएस एजेंसी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशन सिंह निवासी महाराजपुर थाना पिलुआ घायल हुए हैं जब कि थाना मलावन क्षेत्र के गांव हटऊ के पास रविवार की देररात ट्रक पलटने से चालक रामवीर सिंह निवासी चांदपुर थाना कोतवाली देहात घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना व कस्बा जैथरा के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार भानु प्रताप सिह और सत्यप्रकाश उर्फ सत्तन निवासी मोहल्ला नेहरू नगर कस्बा व थाना जैथरा घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से किशन सिंह और सत्यप्रकाश को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed