{"_id":"6316394ce28bea426f2a90a3","slug":"officials-know-the-condition-of-the-electrical-system-etah-news-agr545757367","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने जाना विद्युत व्यवस्था का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने जाना विद्युत व्यवस्था का हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। कस्बे में सोमवार को अलीगढ़ मंडल के मुख्य अभियंता विद्युत वेद प्रकाश के नेतृत्व में आला अधिकारियों की टीम पहुंची। इसने ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र अवागढ़ को अनवरत 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने में आ रही समस्याओं की पड़ताल की।
टीम में एटा के अधीक्षण अभियंता राजकुमार, अधिशासी अभियंता एपी सिंह, जेई रजनीकांत और विवेक कुमार शामिल थे। सबसे पहले अधिकारियों ने बिजलीघर का निरीक्षण किया गया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन (किसान) तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच बैठक कर समस्याओं के समाधान के लिए उनके सुझाव मांगे।
पदाधिकारियों ने बताया कि अवागढ़ नगर को एक फीडर की जगह दो फीडर बनाकर विद्युत आपूर्ति की जाए। बड़े ट्रांसफार्मरों के स्थान पर छोटे-छोटे ट्रांसफार्मर रखे जाएं। जर्जर हो चुके खंभों और तारों को बदला जाए। जिन स्थानों पर काफी समय पहले से खंभे खड़े कर दिए गए हैं और लाइन नहीं खींची गई उन पर नई लाइन डलवाई जाए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया गया। व्यापारी नेता धर्मेंद्रपाल सिंह राजू, राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, शिवप्रताप सिंह अंशु, पंकज गुप्ता, विपिन जैन, अनिल चौहान, बीपी लाखा, करन वार्ष्णेय किशु मौजूद रहे।