{"_id":"61b2042742afb85cd63835c4","slug":"officers-arrived-for-the-widening-of-shantinagar-returned-to-protest-etah-news-agr5172788132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिनगर के चौड़ीकरण के लिए पहुंचे अफसर, विरोध पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिनगर के चौड़ीकरण के लिए पहुंचे अफसर, विरोध पर लौटे
विज्ञापन
शांति नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिकारियों व स्थानीय लोगों से बात करते सदर विधायक विपिन वर्?
- फोटो : ETAH
एटा। शहर के रेलवे रोड से शांतिनगर स्थित मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पहुंचे अफसरों को विरोध पर लौटना पड़ा। सड़क को दोनों ओर साढ़े चार मीटर चौड़ा किया जाना है, लेकिन एक ही ओर तोड़फोड़ को लेकर लोग विरोध में आ गए। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड भी मौके पर पहुंच गए। बोले दोनों पक्षों की बैठक कराने के बाद सहमति के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद ने नवंबर में रेलवे रोड स्थित शांतिनगर मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए थे। बृहस्पतिवार को एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, विनियमित क्षेत्र के जेई अतुल शर्मा पुलिसबल के साथ पहुंचे और लोगों से बातचीत की। कुछ देर बाद एसडीएम सदर शिवकुमार, सीओ सिटी कालू सिंह और ईओ दीप वार्ष्णेय भी वहां पहुंच गए। जेसीबी सहित नगर पालिका कर्मियो को बुला लिया गया।
लेकिन स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि एक ओर की दुकानों और भवनों को ही निशाना बनाकर भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। लोगों ने सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड से शिकायत की तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। स्थानीय लोगों को समझाया। लोगों की मांग पर दोनों ओर के स्थानीय लोगों की शुक्रवार को बैठक कराने की बात कही। जिसके बाद अफसर वापस लौट गए।