{"_id":"63b06fd3ef8ea56fbc64473e","slug":"now-the-municipality-will-go-to-the-bank-to-provide-loan-to-street-vendors-etah-news-agr5587180103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अब नगर पालिका स्ट्रीट वेंडर को बैंक जाकर दिलाएगी ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अब नगर पालिका स्ट्रीट वेंडर को बैंक जाकर दिलाएगी ऋण
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडरों को 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक ऋण मुहैया कराया जा रहा है। शासन स्तर से पालिका को करीब 500 से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को ऋण मुहैया कराने का लक्ष्य दिया गया है।
कर अधीक्षक मुन्नालाल ने शनिवार को बताया कि शासन स्तर से करीब 550 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण मुहैया कराना है। वहीं यह भी आदेश जारी किया गया है कि पालिका के कर्मचारी स्ट्रीट वेंडर के साथ बैंक जाकर ऋण मुहैया कराएंगे। इसके तहत अभी तक 150 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण दिलाया जा चुका है। बताया कि स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने के लिए बैंक से भी प्राथमिकता दी जा रही है।
बता दें कि नगर पालिका परिषद में करीब साढ़े तीन हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर पंजीकृत हैं। इसमें कुछ ऐसे भी स्ट्रीट वेंडर है जो ऋण लेने से इंकार कर रहे हैं, जिसकी वजह से पालिका कर्मचारियों को लक्ष्य पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।