फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now the fever spread in Pilkhatra, the bunk beds laid from house to house

अब पिलखतरा में फैला बुखार, घर- घर बिछी चारपाई

Tue, 05 Oct 2021 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Now the fever spread in Pilkhatra, the bunk beds laid from house to house
जलेसर। अब जलेसर क्षेत्र के गांव पिलखतरा में बुखार फैल गया है। गांव में घर-घर चारपाई बिछ गईं है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां जांच के लिए नहीं पहुंची है। उधर, क्षेत्र के ही गांव पुन्हैरा की स्थिति भी ठीक नहीं है। जलेसर क्षेत्र के गांव पिलखतरा व पुन्हैरा में 250 से अधिक लोग बुखार से ग्रसित हैं। ग्रामीण झोलाछाप सहित जलेसर के प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं। दोनों गांव के कई मरीजों का इलाज आगरा में भी चल रहा है। पुन्हैरा में तो स्वास्थ्य टीम पहुंची, लेकिन पिलखतरा में टीम अब तक नहीं पहुंची है। झोलाछाप घर-घर जाकर बुखार के पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिलखतरा में दो बच्चों की हो चुकी है मौत
पिलखतरा में दो दिन पहले बुखार से चार वर्षीय ललित पुत्र विपिन और प्रकाश पुत्र प्रशांत की मौत हो चुकी है। बच्चों की मौत से लोगों में दहशत का माहौल है।
आगरा में इनका चल रहा उपचार
पिलखतरा के भूपेंद्र, सुदामादेवी, महावीर, ज्ञानप्रकाश, इंद्रवती, ललित, प्रशांत आदि मरीजों का इलाज आगरा में चल रहा है। जबकि पुन्हैरा के कन्हैया, रिंकू, सचिन, सचिन, जगमोहन, गोलू, पारुल का इलाज आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed