फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now soon oxygen will be available from the plant in the hospital

अब जल्द ही अस्पताल में प्लांट से मिलेगी ऑक्सीजन

Sat, 21 Aug 2021 09:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Now soon oxygen will be available from the plant in the hospital
एटा। जिला अस्पताल में लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण शनिवार सुबह आ गए है। इसके लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को प्लांट के माध्यम से ऑक्सीजन दी जाएगी। इससे जिला अस्पताल में ऑक्सीजन पूरी तरह से मुहैया हो सकेगा और मरीजों को समस्याएं नहीं आएंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिले में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई थी। इसी को देखते हुए अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट लगाने के लिए 15 दिन पूर्व ही खाका तैयार हो गया था। शनिवार को दिल्ली से प्लांट के अन्य सभी उपकरण भी आ गए। अब इसे प्लांट को पूरी तरह से सेट करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में पहले ही लग चुका है प्लांट
जिला महिला अस्पताल में लगभग एक माह पूर्व ही ऑक्सीजन प्लांट लग गया था। अब जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट लग जाएगा। इसके अलावा चुरथरा व बागवाला सीएचसी में भी प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पातल के लिए प्लांट आ गया है। उसे दो दिन में लगा दिया जाएगा। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जाएगी।
डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed