फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now only patchwork will be done on Etah-Ganjdundwara road

एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर अब सिर्फ होगा पैचवर्क

Sun, 26 Jun 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now only patchwork will be done on Etah-Ganjdundwara road
खड़ा पड़ा गंजडुंडवारा रोड ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। लोक निर्माण विभाग की ओर से एटा-गंजडुंडवारा मार्ग के निर्माण के लिए बजट न मिलने की वजह से अब सिर्फ पैचवर्क ही कराया जाएगा। वर्तमान में एटा-गंजडुंडवारा मार्ग जर्जर हालत में है। जिस पर लोग रोजाना हिचकोले खाते नजर आते हैं। मार्ग को जर्जर हुए करीब आठ साल से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन इसका अभी तक जीर्णोद्धार नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसकी वजह से बड़े और चार पहिया वाहन तो लड़खड़ाते ही हैं, दोपहिया वाहन निकलना भी सुरक्षित नहीं हैं। करीब 35 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को लंबे समय से नए सिरे से निर्माण का इंतजार है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने पिछले साल प्रस्ताव भी बनाकर भेजा, लेकिन शासन से इसे मंजूर नहीं किया गया। अब सिर्फ गड्ढे भरवाने का काम ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

एटा-अलीगंज मार्ग पर हुआ पैचवर्क
एटा से अलीगंज तक करीब 55 किलोमीटर लंबे मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले सप्ताह पैचवर्क का काम पूरा किया गया है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed