{"_id":"64a02504c08596dce3034194","slug":"now-membership-fee-can-be-deposited-till-monday-etah-news-c-163-1-sagr1016-1665-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अब सोमवार तक जमा हो सकेगा सदस्यता शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अब सोमवार तक जमा हो सकेगा सदस्यता शुल्क
Sat, 01 Jul 2023 06:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Jul 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की नई कमेटी के गठन के लिए चुनाव की तारीख 21 जुलाई निर्धारित की जा चुकी है। इसके साथ भावी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार गति पकड़ने लगा है। उधर अधिवक्ताओं को सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है।
मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रत्येक सदस्य अधिवक्ता को 31 मई तक अपना सदस्यता शुल्क जमा करने का आखिरी मौका दिया गया था। लेकिन तमाम अधिवक्ता सिविल न्यायालय में जून माह के अवकाश के चलते सदस्यता शुल्क जमा करने से वंचित रह गए। ऐसे में उनकी ओर से किए गए आवेदनों पर विचार करने के बाद मौजूदा कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार की शाम तक सदस्यता शुल्क जमा करने का आखिरी मौका दिया है। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा एवं महासचिव रोहित पुंढीर ने कहा कि अब इसके बाद कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। मतदाता सूची को तैयार कर उसका प्रकाशन करा दिया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीडी शर्मा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार उपाध्याय व सुनील प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, संयुक्त सचिव शिवांक यादव, दीपक शर्मा, अवधेश बघेल मौजूद रहे।