फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now GRP is searching for Shabnam.

Etah News: अब शबनम की तलाश में जुटी जीआरपी

Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Now GRP is searching for Shabnam.
एटा। प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जीआरपी ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अब हत्या कराने की आरोपी शबनम की जीआरपी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मारहरा दरवाजा निवासी प्रॉपर्टी डीलर हामिद अली उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव 8 नवंबर को रेलवे स्टेशन के गुड्स प्लेटफॉर्म पर पड़ा मिला था। घटना के बाद जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच-पड़ताल के बाद एक आरोपी शूटर गजानंद पिप्पल और 4 जनवरी को को मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

खालिद ने पूछताछ में बताया कि बहन शबनम के कहने पर हामिद की 2 गोली मारकर हत्या की थी। जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शबनम की तलाश की जा रही है। वहीं सीओ जीआरपी आगरा राजेश दीक्षित ने बताया कि घटना के बाद से ही हर पहलू की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। इसमें जो भी शामिल होगा वो जल्द ही हमारी पकड़ में होगा। गुनहगार बचेगा नहीं और बेगुनाह फंसेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed