{"_id":"68b04951008f31aa7507ef54","slug":"now-admissions-in-iti-will-be-done-on-the-basis-of-walk-in-etah-news-c-163-1-sagr1016-138191-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अब आईटीआई में वॉक इन के आधार पर होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अब आईटीआई में वॉक इन के आधार पर होंगे दाखिले
Thu, 28 Aug 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न कोर्सों पर प्रवेश किए जा रहे हैं। कई बार अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद भी सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो सके हैं। इसको लेकर आईटीआई ने सीधे प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को छूट दे दी है। वॉक इन सिद्धांत के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगें।
कासगंज रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगभग 126 और जलेसर आईटीआई में लगभग 172 सीटें रिक्त हैं जिन पर अभी तक दाखिले नहीं हुए हैं। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने कहा कि 30 अगस्त तक खाली सीटों पर वॉक इन सिद्धांत के आधार पर ऑन द स्पॉट प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। इसमें अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद सीधे प्रवेश ले सकता है।
उन्होंने बताया कि आईटीआई की प्लंबर, वेल्डर और ब्यूटी पार्लर ट्रेड की सीटें खाली रह गई हैं। शेष अन्य सीटें भर चुकी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कई बार आईटीआई की ओर दाखिले लेने के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया गया था लेकिन सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो सके।