फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now 11 schools will become model under PMShri scheme

Etah News: अब 11 स्कूल पीएमश्री योजना के तहत बनेंगे मॉडल

Fri, 28 Apr 2023 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now 11 schools will become model under PMShri scheme
एटा। पीएमश्री योजना के तहत पहले 16 स्कूलों का चयन किया गया था, लेकिन अब इसमें कटौती की गई है। चयनित स्कूलों की संख्या घटकर 16 के स्थान पर 11 रह गई है। योजना में चयनित स्कूलों में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित छह और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित 10 बिंदुओं पर विद्यालयों का आकलन करने के बाद जिले में चयनित 11 विद्यालयों को सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह विद्यालय हाईटेक किए जाएंगे। जहां छह बिंदुओं पर शिक्षा मंत्रालय और 10 बिंदुओं पर राज्य सरकार आकलन करेगी। चयनित विद्यालयों के पास पक्का भवन, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, शिक्षकों की ट्रेनिंग, दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए रैंप, साफ और शुद्ध पेयजल आदि का होना जरूरी होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय इन विद्यालयों का छह और मापदंडों पर आकलन करेगा। इसमें पढ़ाने का तरीका, टीचर ट्रेनिंग, छात्र-छात्राओं की संख्या, छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने पर महत्वपूर्ण काम, छात्रों व अभिभावकों की संतुष्टि व मिड-डे-मील आदि शामिल होंगे। पीएमश्री के लिए चयनित स्कूलों में हाईटेक क्लास, आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास, बिल्डिंग, साफ-सफाई की व्यवस्था और खेल मैदान आदि की सुविधा की जाएगी। इसके अलावा रोजगार परक शिक्षा व इंटर्नशिप की सुविधा भी प्राप्त होगी। सभी छात्रों की जानकारी पीएम श्री पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

-------------
पीएम श्री योजना क्या है
पीएमश्री योजना के माध्यम से अपग्रेड किए गए स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका लाया जाएगा। इसमें नवीनतम तकनीकि, स्मार्ट क्लास, खेल और आधुनिक अवसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीएमश्री योजना के माध्यम से पुराने स्कूलों के ढांचे को सुंदर, मजबूत और आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

पीएमश्री योजना के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक से दो विद्यालयों का चयन किया गया था। पहले योजना में चयनित विद्यालयों की संख्या 16 थी। अब यह घटकर 11 रह गई है। योजना केंद्र सरकार की है। शासन से 11 विद्यालयों के चयनित होने की जानकारी मिली है। - संजय, डीसी निर्माण बेसिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed