{"_id":"6050ae528ebc3ec39577eb8d","slug":"notification-not-released-claimants-started-campaigning-etah-news-agr4848253176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी नहीं, दावेदार करने लगे प्रसचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी नहीं, दावेदार करने लगे प्रसचार
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र में लगे सपा प्रत्याशी के होर्डिंग्स।
- फोटो : ETAH
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अभी अधिसूचना जारी नहीं की है पर दावेदारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टी के सिंबल, बैनर के रंग, नेताओं के फोटो लगाकर लोगों ने स्टीकर, होर्डिंग्स, बैनर और पैम्फ्लेट छपवा लिए हैं। इन्हें गाड़ियों, चौराहों और भीड़ भरे बाजारों में टांग दिया गया है, इससे प्रतीत होने लगा है जैसे इन्हीं को पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है, जबकि ऐसा नहीं है। पार्टी जिलाध्यक्षों ने भी इस पर कड़ा एतराज जताया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का फोकस जिला पंचायत के चुनावों पर है। जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए तीस वार्ड हैं, इनमें जो पार्टी सर्वाधिक सदस्य पद जीत लेगी, अध्यक्ष उसी की पार्टी का होगा। हालांकि अभी तक पार्टियों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तक के नाम की चर्चा आरंभ नहीं हुई है पर सदस्य पद के दावेदारों ने मैदान में ताल ठोक दी है।
होर्डिंग्स और बैनर लगवाए
समाजवादी पार्टी हो या फिर भारतीय जनता पार्टी दोनों के जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदारों ने अभी से अपने को स्वयंभू प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री के फोटो सहित पार्टी के झंडे के रंग में अपने बैनर छपवा कर लगवा दिए हैं।