फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notice to 285 schools without finance, threat to recognition

वित्तविहीन 285 विद्यालयों को नोटिस, मान्यता पर खतरा

Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notice to 285 schools without finance, threat to recognition
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों को वेबसाइट बनाने के निर्देश जारी किए गए। शिक्षा विभाग वेबसाइट बनवाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन 285 वित्तविहीन विद्यालय संचालकों ने मनमानी बरती। अब इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है, जिनकी मान्यता पर खतरा मंडरा गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 562 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 25 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त और 483 वित्तविहीन शामिल हैं। राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालय मई माह में ही अपनी वेबसाइट बनवा चुके हैं। जबकि वित्तविहीन 483 में से महज 198 विद्यालय संचालकों की ओर से ही वेबसाइट बनवाई गई। शेष 285 विद्यालयों की वेबसाइट अब तक नहीं बन सकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस देकर 30 जून तक वेबसाइट बनवाने का समय दिया है। इसके बाद विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

ई-मेल आईडी में भी सुस्ती
कक्षा नौ से 12वीं तक के 119741 छात्र-छात्राओं की ई-मेल आईडी भी बनाई जानी है। इसमें भी सुस्ती बनी हुई। कई बार हिदायतों के बावजूद अब तक 106093 बच्चों की आईडी बन सकी हैं। अन्य छात्र-छात्राओं की आईडी 30 जून तक बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed