Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notice pasted at home in the names of Rameshwar's sons

Etah News: रामेश्वर के पुत्रों के नाम घर पर नोटिस चस्पा

Fri, 17 Mar 2023 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 17 Mar 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted at home in the names of Rameshwar's sons
फोटो-1
विज्ञापन

पूर्व विधायक के पुत्र सुबोध व प्रमोद फरार हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके परिजन की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटों के घरों पर फरारी के नोटिस चस्पा कर दिए हैं। पुलिस किसी भी समय दोनों की गिरफ्तारी कर सकती है।
पूर्व विधायक के पुत्र प्रमोद यादव और सुबोध यादव के प्रेमनगर स्थित आवास पर पुलिस ने शुक्रवार को धारा 41 (1) के नोटिस चस्पा किए। कोतवाली नगर में दर्ज एक मारपीट, हमला और गालीगलौज कर धमकी देने का मामला पूर्व विधायक सहित दोनों पुत्रों के खिलाफ दर्ज है। इस मामले में प्रमोद और सुबोध फरार चल रहे हैं। नोटिस के बाद भी दोनों भाई हाजिर नहीं होते हैं तो पुलिस को गिरफ्तारी करने का अधिकार होगा।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस आगरा से और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद और सुबोध के मकानों पर शुक्रवार को नोटिस चस्पा किए गए हैं। अगर हाजिर नहीं होते हैं तो गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed