{"_id":"58a882414f1c1bd257d864f9","slug":"notabandee-khatm-phir-bhee-bhatak-rahe-graahak","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी खत्म, फिर भी भटक रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी खत्म, फिर भी भटक रहे ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
एटीएम लाइव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी को खत्म हुए दो महीने होने जा रहे हैं, लेकिन जिले के एटीएम अब तक नकदी संकट से जूझ रहे हैं। नकदी नहीं होने के चलते एटीएम के शटर गिरे रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को अवकाश के दौरान होती है। एटीएम बंद होने के चलते लोग भटकते नजर आते हैं। शनिवार को अमर उजाला टीम ने एटीएम का हाल जाना, तो अधिकांश एटीएम बंद ही मिले।
नोटबंदी के दौर में लोगों को सबसे ज्यादा सहूलियत देने वाला जीटी रोड स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम का शटर बंद रहा। इस दौरान लोग मायूस होकर लौटते रहे। कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का एटीएम भी बंद ही रहता है। यहां भी आधा शटर गिरा हुआ था। कचहरी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर खुलते ही लोगों की कतारें लगती हैं। लेकिन शनिवार को एटीएम का शटर बंद नजर आया। इस दौरान गार्ड ने सर्वर ठप होने की बात कहकर लोगों को लौटाया। आईडीबीआई बैंक का एटीएम कई दिनों से बंद है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि नकदी संकट की वजह से एटीएम में कैश अपलोड नहीं हो पा रहा है।
-----------
सर्वर ने दोगुनी की दिक्कत
शनिवार को जिले में सर्वर ठप रहने से एटीएम को लेकर लोगों की दिक्कत दो गुनी हुई। शहर के केनरा बैंक, एक्सिस बैंक, इलाहाबाद बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, विजया बैंक के एटीएम पर कनेक्टिविटी नहीं होने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।