फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Not that any development section Ribor list of handpumps

किसी भी विकास खंड ने नहीं दी रिबोर हैंडपंप की सूची

Mon, 11 May 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 11 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Not that any development section Ribor list of handpumps
लगातार बढ़ रहे गर्मी के तेवर से लोगों के हलक सूख रहे हैं, लेकिन प्रशासन भी उन्हें तर नहीं कर पा रहा है। जिले के  किसी भी विकास खंड से अभी तक हैंडपंप रिबोर की सूची नहीं मिली है। इस लापरवाही की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


जल निगम के रिकॉर्ड में जिले में इंडिया मार्का हैंडपंपों की संख्या 2,6975 है।
जैसे-जैसे गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। कहीं से सरकारी नल के खराब तो कहीं से सरकारी नल के रीबोर होने की शिकायतें विकास खंड स्तर पर बढ़ती जा रही हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर लगे सरकारी नलों को ठीक कराने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव की होती है। किसी भी विकास खंड से जलनिगम को रिबोर नलों की सूची नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
अभी तक जिले की किसी भी विकास खंड से रीबोर की कोई सूची नहीं मिली है, उन्होंने सभी विकास खंडों को पत्र लिखा है सूची मिलते ही रीबोर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नए हैंडपंपों के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएस भाटी, अधिशासी अभियंता


लापरवाही की वजह से सही नहीं हो रहे नल
मारहरा। विकास खंड के कई गांवों में ऐसे सरकारी नल भी हैं, जो पिछले दो सालों से रिबोर होने हैं, लेकिन पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से वो अभी तक सही नहीं हो पाए हैं। 54 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से एक भी ग्राम पंचायत ऐसी नहीं है, जिसमें दो से लेकर तीन हैंडपंप खराब न हों। इसमें लोहिया ग्राम भी शामिल हैं। गांव सिरसा बदन, अहमदनगर वमनोई, लालपुर देहामाफी, खकरई, गोकनी, पिदौरा, सिरसा टिप्पू, हयातपुर माफी, मीरापुर, धरपसी में सरकारी नल लगे हैं।

 

रीबोर हैंडपंपों की सूची उनके द्वारा भेज दी जाती है, जिनको सही कराए जाने की जिम्मेदारी जल निगम की तथा खराब हैंडपंप ग्राम प्रधान सही करांएगें। यदि किसी ग्राम पंचायत की कोई शिकायत है तो उसे तत्काल निस्तारित किया जाएगा।
- मत्स्यनाथ त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed