{"_id":"99533b9a0a8feee4992fe1c671f5af15","slug":"not-come-water-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में पानी न आने पर अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा में पानी न आने पर अनशन
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरौली रजबहा में रोस्टर के मुताबिक पानी न आने पर किसान नेता दयाराम पागल ने कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर अनशन शुरू कर दिया है। अनशन को आज तीसरा दिन हो गया, लेकिन अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
किसान नेता दयाराम पागल ने बुधवार को जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि सकरौली रजबहा में रोस्टर के हिसाब से पानी नहीं चल रहा है। इससे रबी की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है। निधौली कलां क्षेत्र में पिलुआ फीडर व जलेसर क्षेत्र में मात्र चार-पांच घंटे ही विद्युत सप्लाई हो रही है। जबकि क्षेत्र टीटीजेड में होने के कारण दूना बिल देना पड़ रहा है। इसलिए 24 घंटे विद्युत सप्लाई मिलनी चाहिए। अवागढ़ से सरकरी तक सड़क ध्वस्त पड़ी है। इसका निर्माण अति शीघ्र कराया जाए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर विद्युत तारों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। दयाराम के साथ जफरुद्दीन, फौजदार सिंह, रामवीर सिंह यादव, चंद्रभान सिंह यादव, धर्म सिंह सिसौदिया भी अनशन पर बैठे हैं।