फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nomination papers of 10 candidates canceled, now 55 are left in the fray

10 के नामांकन निरस्त, अब चुनाव मैदान में 55 प्रत्याशी

Wed, 02 Feb 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers of 10 candidates canceled, now 55 are left in the fray
नामांकन पत्रों की जांच के बाद कलक्ट्रेट से बाहर निकलकर आए प्रत्याशी व उनके साथी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को कलक्ट्रेट में की गई। इस दौरान 10 प्रत्योशियों के नामांकन पत्र विभिन्न कमियों की वजह से निरस्त कर दिए गए। जिसके बाद अब चुनाव मैदान में 55 प्रत्याशी बचे हैं। अलीगंज पर पांच, एटा सदर पर तीन और जलेसर सीट पर दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। मारहरा विस सीट पर सभी नामांकन पत्र सही मिले हैं।
विज्ञापन

चारों विधानसभा सीटों पर कुल 65 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। अंतिम तारीख 1 फरवरी थी। जबकि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच का दिन तय था। जांच के दौरान सबसे अधिक नामांकन अलीगंज विस क्षेत्र के गड़बड़ पाए गए। जिसके चलते निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी, दीपक लोधी, हुमैरा बेगम, ओमवीर सिंह और अभय प्रताप सिंह राठौर के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि इन प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्रों में कुछ जरूरी जानकारी नहीं दी गई थीं। इसे लेकर उन्हें नोटिस दिया गया। इसके अलावा उन्होंने नामांकन के समय शपथ भी नहीं ली।
विज्ञापन

अब यहां 12 प्रत्याशी बचे हैं। उधर, एटा सदर विस सीट पर कुल 18 में से निर्दलीय प्रत्याशी दुष्यंत कुमार, रामदुलारे और अमीरचंद्र के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि तीनों के शपथ पत्र में कमियां पाई गईं। जिन्हें दूर करने के लिए उन्हें नोटिस दिया गया, लेकिन उन्होंने सुधार नहीं किया। इसके अलावा जलेसर विस सीट पर कुल 17 में से आराम सिंह और सुरेश के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि सुभाष के शपथ पत्र में सभी कॉलम खाली थे। जबकि सुरेश का एक प्रस्तावक कम था। नोटिस के बावजूद सुधार न करने पर नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों की यह स्थिति
अलीगंज
भाजपा सत्यपाल सिंह राठौर
सपा रामेश्वर सिंह यादव
बसपा सऊद अली खां
कांग्रेस सुभाष चंद्र वर्मा
आप राहुल पाठक
अन्य वकील शाह, रामबृजेश, गौरव राठौर, सम्यक चंद्रा, अनुराग, कैलाश लोधी, देवेंद्र सिंह राठौर
एटा सदर
भाजपा विपिन वर्मा डेविड
सपा जुगेंद्र सिंह यादव
बसपा अजय यादव
कांग्रेस गुंजन मिश्रा
आप उमेश कांत प्रतिहार
अन्य रूपकिशोर शाक्य, सुखवेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, दुर्गेश कुमार, राजीव कुमार, सत्यप्रकाश, ओमेंद्र सिंह, साहब सिंह
जलेसर
भाजपा संजीव कुमार दिवाकर
सपा रणजीत सुमन
बसपा आकाश सिंह
कांग्रेस नीलमा राज
आप प्रेमलता
अन्य चोब सिंह धनगर, राहुल कुमार वर्मा, इंद्रेश कुमारी, राहुल प्रताप सिंह, राजाबाबू, राजू, सुखवीर सिंह धनगर, परिवीता सुमन, अशोक आजाद, धीरज सिंह
मारहरा
भाजपा वीरेंद्र सिंह लोधी
सपा अमित गौरव यादव
बसपा योगेश कुमार
कांग्रेस तारा राजपूत
आप अर्जुन यादव
अन्य विकास कुमार, अमित कुमार, मुकेश यादव, रघुवीर सिंह, ममता सिंह, विद्या वर्मा, गीता शाक्य, अनुज कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed